लुधियाना में आज लूटपाट करने वाले दो बदमाश सिविल अस्पताल से पुलिस कस्टड़ी से फरार हो गए। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस दोनों अपराधियों को मेडिकल करवाने को उन्हें सिविल अस्पताल लाई थी। दोनों बदमाशों ने साथ में आए पुलिस मुलाजिमों को पहले बातों में उलझा लिया और बाद में अचानक उन्हें धक्का देकर भाग गए। सूत्रों पुलिस कस्टडी से भागे लुटेरों का नाम लवप्रीत सिंह कर्मवीर सिंह है। दोनों आरोपियों को 109 के कलंदरा में पुलिस ने पकड़ा था।जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने दोनों लुटेरों को लूटपाट के मामले में जमालपुर के इलाके से दबोचा था।
पुलिस कर्मचारियों ने अस्पताल सहित कई इलाकों का चप्पा-चप्पा खंगाल लिया, लेकिन अभी दोनों अपराधियों का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर रही है। वहीं शहर में लगे सेफ सिटी कैमरों को भी पुलिस खंगाल रही है। इस मामले में एसीपी सुमित सूद ने कहा कि दोनों अपराधियों के फरार होने का समाचार उन्हें मिला है। एसएचओ डिवीजन नंबर 7 भूपिंदर सिंह को दोनों अपराधियों को जल्द पकड़ने के आदेश दिए गए हैं।
Two-Miscreants-Escaped-From-Police-Custody-Were-Brought-To-Civil-Hospital-For-Medical-Checkup
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)