लुधियाना। गांव तलवंडी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत के बाद नशा तस्करों के खिलाफ गांव वासियों द्वारा पहरे व नाके लगाए जा रहे थे। इस दौरान एक शकी युवक को रोकने पर उसने गांव वासियों पर पिस्तौल तानकर फायरिंग की। लेकिन गोली मैगजिन में फंसने पर नहीं चली। फिर लोगों ने उसे मौके पर पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने गांव में पहरा और नाका लगाकर नशा बेचने वालों और नशा करने वालों को दबोचने के लिए ट्रैप लगाया था। गांव में दाखिल हो रहे बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति जैसे ही गांव में घुसा तो पहरा लगा रहे युवकों ने उससे पूछताछ की कि उसने गांव में जाना कहां है। उस युवक ने उनसे कहा कि गांव में किसी काम से आया है। उक्त शख्स पर शक पड़ने पर जब दो युवकों को उसका पीछा करने भेजा तो खेतों में कुछ दूरी पर उक्त युवक नशे का टीका लगा रहा था। ग्रामीणों ने जब शोर मचाया और उसे दबोचने की कोशिश की तो उक्त व्यक्ति ने लोगों पर पिस्टल तान कर फायर किया। लेकिन गनीमत रही कि मैगजीन में गोली फंस गई और फायर हुआ नहीं। लोगों ने भाग रहे नशेड़ी को खेतों से दबोच कर थाना लाडोवाल की पुलिस को सूचित किया। लोगों ने इस घटना की वीडियोग्राफी भी की। उक्त व्यक्ति से एक पिस्टल बरामद हुई है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)