May 25, 2026 04:23:49

जीएसटी डिपार्टमेंट व व्यापारियों में बेहतर माहौल बनाने को लुधियाना व्यापार संघ के शिष्टमंडल ने कमिश्नर रणधीर कौर गिल से की मुलाकात

Oct23,2024 | Desk | Ludhiana

लुधियाना व्यापार संघ ( रजि:) का एक शिष्टमंडल आज जिला आबकारी एवं कर विभाग कमिशनर रणधीर कौर गिल से मिला। शिष्टमंडल की अगवाई व्यापार संघ के प्रधान एडवोकेट हर्ष शर्मा ने की जिसमें उन्होंने व्यापारियों के जी.एस. टी. से जुड़े कई मुद्दों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है के व्यापारी कानून की पालना नहीं करना चाहता लेकिन कई बार जागरूकता की कमी की वजह से उसे कई परेशानियां उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि हौजरी व्यापार लुधियाना के विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है लेकिन आजकल विभाग की कुछेक कार्यवाहियों से बाजार में दहशत का माहौल बना हुआ है ऐसे में ठीक और सुखद माहौल बनाना समय की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि विभाग और व्यापारियों में परस्पर विश्वास का माहौल बने। चेयरमैन महेश शर्मा ने कहा कि उद्योगों का विकास सरकार की बुनियादी नीतियों में से एक है लेकिन अगर व्यापारियों को व्यापार के लिए सकारात्मक माहौल न मिल पाया तो व्यापारियों के लिए व्यापार करना मुश्किल होता जाएगा। पहले से काफी इंडस्ट्री पंजाब से पलायन कर चुकी है जिसे रोकने के लिए त्वरित कदम उठाने की जरूरत है। आज के इस शिष्टमंडल में वरुण अग्रवाल, यशु भनोट, गौरव अग्रवाल, संजीव चौधरी, आदित्य शर्मा, चंदन गुप्ता, पंकज गोयल, ऋषभ जैन, विनोद गौतम इत्यादि उपस्थित थे

To-Create-A-Better-Environment-Between-The-Gst-Department-And-Traders-A-Delegation-Of-Ludhiana-Vyapar-Sangh-Met-Commissioner-Randhir-Kaur-Gill




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023