कारोबारी राकेश कपूर के जन्मदिवस के अवसर पर फोकल प्वाइंट फेस छह स्थित पैरामाउंट इंपेक्स में लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राकेश कपूर के जन्मदिन की केक सैरेमनी की गई। इस अवसर राकेश कपूर की पत्नी सहित अन्य पारिवारिक सदस्य व मेहमान मौजूद थे। इसके बाद सभी सभी इंप्लाइज व आए हुए गेस्ट के लिए लंगर रखा गया था। गौर हो कि ट्रेलर टाेइंग पार्टस और ट्रैक्टर लिंकेज पार्टस बनाने वाली पैरामाउंट इंपेक्स में पिछले कईं सालों से कंपनी के मालिक राकेश कपूर के जन्मदिन के अवसर पर इस लंगर का अयोजन किया जाता है। इस अवसर पर फिको के प्रधान गुरमीत कुलार, गोल्डी सभ्रवाल, विवेक शर्मा, सतलुज क्लब के वाइस प्रधान संजय कपूर, अभी सूद, संदीप जलोटा व अन्य कारोबारी मौजूद थे।
Langar-Was-Arranged-At-Paramount-Impex-On-The-Birthday-Of-Businessman-Rakesh-Kapoor
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)