January 19, 2025 14:34:17

पंजाब-चंडीगढ़ में मानसून एक्टिव:10 बजे तक 15 शहरों में बारिश का अलर्ट, 0.6 डिग्री बढ़ा तापमान, तेज हवाएं चली

Sep4,2024 | Enews Team | Ludhiana

पंजाब | पंजाब और चंडीगढ़ पिछले कुछ दिनों से मानसून एक्टिव है। इस वजह से रोजाना कई जिलों में बारिश हो रही है। वहीं, मौसम भी खुशनुमा बन गया है। राज्य के तापमान की बात करे तो उसमें 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सबसे अधिक तापमान मोहाली में 35.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की माने तो आज भी राज्य के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की तरफ से पहले आज सुबह आठ बजे तक पंजाब के 28 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। कई इलाकों में बारिश हुई है। वहीं, अब सुबह दस बजे तक 15 शहरों में बारिश का अलर्ट है। इनमें समाना, पटियाला, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाना, चंडीगढ़, खरड़ में मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि लहरा, सुनाम, संगरूर, मूनक, पातड़ां, अमलोह में हलकी बारिश की संभावना है।


7 जिलों में हुई अच्छी बारिश

मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को राज्य के 7 जिलों में अच्छी बारिश हुई। इस दौरान चंडीगढ़ 2.2 एमएम, लुधियाना 33.0 एमएम, पटियाला 11.0 एमएम, फतेहगढ़ साहिब 4.5 एमएम, फिरोजपुर 0.5 एमएम, जालंधर 15.5 एमएम रोपड़ 3.5 एमएम और शहीद भगत सिंह नगर में 52.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान

चंडीगढ़ - मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज हलके बादल छाएंगे। तापमान 26.0 से 34.0 डिग्री के बीच रहेगा।

अमृतसर - मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज हलके बादल छाएंगे। तापमान 25.0 से 35.0 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर - मंगलवार शाम तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला - मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 27 डिग्री से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

मोहाली - अधिकतम तापमान बीते दिन 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। बादल छाएंगे । आज तापमान 29 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना - मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 27 डिग्री से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

Monsoon-Active-In-Punjab-Chandigarh-Rain-Alert-In-15-Cities-By-10-Am-Temperature-Increased-By-0-6-Degrees-Strong-Winds-Blew




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

5 करोड रुपए की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया लुधियाना का कारोबारी चर्चा में, चा

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023