January 25, 2026 02:30:07

चंडीगढ़ सीमा पर पुलिस ने यूथ कांग्रेसियों को रोका, गवर्नर हाउस की तरफ कर रहे थे कूच, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश

Nov26,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के मोहाली यूथ कांग्रेस के नेता चंडीगढ़ स्थित गवर्नर हाउस की तरफ निकल पड़े हैं। हालांकि चंडीगढ़ मोहाली सीमा पर फर्नीचर मार्केट के पास पुलिस की तरफ से बैरिकेड लगा दिए गए । काफी संख्या में फोर्स लगाई गई। पुलिस ने उन्हें सीमा पर राही रोकने की तैयारी की हुई है। वह केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यूथ कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार पंजाब से धक्का कर रही है। वहीं, यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रधान उदय भानु भी प्रदर्शन में मौजूद है।  में शामिल होने के लिए काफी संख्या में नेता पहुंचे हुए हैं। फेज-तीन ए में कामा अस्पताल के बाहर लोग जुटे हुए हैं। यूथ कांग्रेस प्रधान मोहित मोहिंद्रा ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। पहले किसानों को तंग किया गया। अब पंजाबी यूनिवर्सिटी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। बाढ़ में 1600 करोड़ के पैकेज का मजाक किया। वहीं, अब चंडीगढ़ को इनडायरेक्ट तरीके से कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है। हम पंजाब के हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। पंजाब की जमीन से चंडीगढ़ बना है। राजीव-लोंगोवाल समझौते से यह साफ है। हम साफ करना चाहते हैं कि किसानों के साथ इस तरह का मजाक न करें। वरना किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं।

दुकानदार व कांग्रेसी नेताओं में हुआ विवाद

कांग्रेसी नेता फेज-तीन में जुटे थे। पार्किंग में इनकी तरफ से टैंट आदि लगाए गए थे। वहीं, कांग्रेसी नेताओं ने पार्किंग में आने वाली सड़क पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर दी थी। इस वजह से वहां पर विवाद हो गया। दुकानदारों का कहना था उनकी वजह से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। थोड़ी देर दोनों पक्षों में बहसबाजी तक हुई। इसके बाद कांग्रेसी नेताओं को अपनी कारे वहां से हटानी पड़ी।


Police-Stopped-Youth-Congress-Members-At-The-Chandigarh-Border-As-They-Were-Marching-Towards-The-Governors-House-And-Trying-To-Break-Through-Barricades




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023