February 14, 2026 19:08:02

लुधियाना से रेफर किए व्यक्ति की कोरोना से मौत, चंडीगढ़ अस्पताल में कराया था भर्ती, प्रशासन ने की तैयारियां

May28,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। चंडीगढ़ में बुधवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। 3 दिन से उसे सांस लेने में तकलीफ थी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले राजकुमार (40) के रूप में हुई है। सेक्टर 32 अस्पताल के डॉक्टर धरनी ने बताया कि राजकुमार लुधियाना से रेफर होकर चंडीगढ़ आया था। वह कुछ समय पहले ही लुधियाना में आया था। यहां आकर उसे बुखार हुआ था। पूरे पंजाब के सरकारी अस्पतालों में कोरोना को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। वहीं गुरुग्राम के डिप्टी सीएमओ डॉ. जेपी रजलीवाल ने बताया कि सेक्टर 24 का 50 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया। मरीज की स्थिति स्थिर है और वे घर पर आइसोलेशन में है। स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमण के सोर्स की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरा मरीज सेक्टर 48 में मिला है। यहां 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उसकी भी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है और लक्षण हल्के हैं। वे घर पर निगरानी में है। दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं।

A-Person-Referred-From-Ludhiana-Died-Of-Corona-Was-Admitted-To-Chandigarh-Hospital-Administration-Made-Preparations




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023