February 14, 2026 18:58:34

इंस्टाग्राम पर वर्दी में फोटो शेयर कर ठगी करता था फर्जी Dsp गिरफ्तार, पुलिस ने खाकी ड्रेस समेत पगड़ी-जूते बरामद किए

Apr27,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | पुलिस ने एक फर्जी डीएसपी को गिरफ्तार किया है। उक्त जालसाज खुद को लोगों के सामने असली डीएसपी के तौर पर पेश करता था। आरोपी ने पुलिस की वर्दी पहनकर इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर अपनी फोटो भी अपलोड कर रखी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, एएसआई रोशन लाल बाबा थान सिंह चौक के पास गश्त कर रहे थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी करणबीर सिंह नकली पुलिस वर्दी पहनकर शहर में घूम रहा है।

वह लोगों के बीच खुद को डीएसपी बताता है और उसने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर डीएसपी की वर्दी पहनकर फोटो भी अपलोड कर रखी है।

पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से डीएसपी की वर्दी, नई खाकी पगड़ी, भूरे रंग के जूते और मोजे बरामद किए गए हैं।

पुलिस टीम इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी ने नकली डीएसपी बनकर कितने लोगों से ठगी की है। पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा करेगी।

Fake-Dsp-Arrested-For-Cheating-People-By-Sharing-Photos-In-Uniform-On-Instagram-Police-Recovered-Turban-Shoes-Along-With-Khaki-Dress




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023