January 25, 2026 01:47:43

लुधियाना समेत पंजाब के 6 जिलों में बारिश, 12 में कोहरे का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम

Jan12,2025 | Enews Team | Ludhiana

पंजाब। पंजाब में मौसम ने करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रात से ही कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जबकि रविवार के लिए मौसम विभाग ने लुधियाना, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। जबकि 23 जिलों में कुछ स्थानों पर घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री कम दर्ज किया गया है। अधिकतर जगहों पर अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री से 19.4 डिग्री के बीच रहा है। सबसे अधिक तापमान मोहाली में 19.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि चंडीगढ़ में तापमान 18.9 डिग्री रहा है। हालांकि शनिवार को गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।

12 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण पंजाब में शीतलहर, कोल्ड डे और कोहरे की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने आज पंजाब के 12 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला शामिल हैं। जबकि पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कोहरे का येलो अलर्ट है। हालांकि 16 जनवरी से मौसम साफ होने की उम्मीद है। जबकि 13 तारीख से बारिश का अलर्ट नहीं है।

Rain-In-6-Districts-Of-Punjab-Including-Ludhiana-Fog-Alert-In-12-Western-Disturbance-Activated-Temperature-2-6-Degrees-Below-Normal




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023