January 19, 2025 14:43:05

राज्यसभा सांसद अरोड़ा ने जालंधर सिविल अस्पताल का किया दौरा, आधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है अस्पताल, 4 नए ऑपरेशन थियेटर बनाए जाएंगे

Jan10,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा आज हालात का जायजा लेने जालंधर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से मुलाकात की और मरीजों की समस्याओं को समझा। इस दौरान उनके साथ जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा, शहर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल और अन्य अधिकारी व नेता भी मौजूद थे। दौरे के बाद उन्होंने सिविल सर्जन और अन्य अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा- मुझे आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल और मेरे वरिष्ठ नेताओं ने मुझे पंजाब के सिविल अस्पतालों की जिम्मेदारी उठाने का जिम्मा दिया था। हमने लुधियाना का सिविल अस्पताल काम लगभग खत्म करवा दिया गया। जालंधर के सिविल अस्पताल का काम भी जोरों पर चल रहा है। तीसरा अमृतसर है। राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा- जालंधर सिविल अस्पताल में सारा काम नए सिरे से होगा।

सांसद बोले- चार नए ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे

राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा- वॉर्ड से लेकर बाथरूम तक नए बनाए जाएंगे। साथ ही नया सीवरेज सिस्टम लगेगा। इमरजेंसी वार्ड को भी बड़ा किया जाएगा। राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा- सिविल अस्पताल जालंधर में चार नए ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे। साथ ही जो चीजें सिविल अस्पताल में कम हैं, उन्हें भी पूरा किया जाएगा। राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा- सिविल अस्पताल में अभी कई दवाएं नहीं भी मिलती हैं, उन्हें भी अस्पताल में ही मुहैया करवाने की कोशिश की जाएगी।

Rajya-Sabha-Mp-Arora-Visited-Jalandhar-Civil-Hospital-The-Hospital-Is-Being-Built-In-A-Modern-Way-4-New-Operation-Theaters-Will-Be-Built




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

5 करोड रुपए की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया लुधियाना का कारोबारी चर्चा में, चा

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023