पंजाब। पटियाला में एक निजी रिसॉर्ट में भांगड़ा की पार्टी में आए युवक की नाचते वक्त मौत हो गई। सारे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उक्त युवक की लाइव मौत होती नजर आ रही है। भांगड़ा करता हुआ युवक स्टेज पर ही गिर जाता है और कुछ देर बाद उसकी मौत हो जाती है। मृतक पिछले काफी समय से भांगड़ा पार्टी के साथ ही काम कर रहा था। परिवार के अनुसार उसके किसी प्रकार की कोई बीमारी या अन्य कोई दिक्कत नहीं थी। मिली जानकारी के अनुसार ये घटना कल यानी मंगलवार (7 जनवरी 2025) की है। पटियाला के राजपुरा में स्थित बेदी फार्म (रिसॉर्ट) एक स्टेज पर भांगड़ा कर रहे राजपुरा के रहने वाले बब्बू नाम के युवक की मौत हो गई। बेदी फार्म में शादी का कार्यक्रम था। जिस दौरान ये घटना हुई। बब्बू अपने भांगड़ा पार्टी के साथ नाच रहा था। एक दम से वह नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। बब्बू परिवार का अकेला कमाने वाला था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल था। परिवार द्वारा आज बब्बू का संस्कार किया जाएगा।
अस्पताल में डॉक्टर ने बब्बू को मृत घोषित किया
प्राथमिक जांच में पता चला है कि बब्बू की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। जब बब्बू स्टेज से नीचे गिरा तो उसके सभी साथ उसे राजपुरा के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सारे घटनाक्रम की जानकारी मृतक के परिवार दो गई। वहीं, बब्बू की मौत के बाद साथी कलाकारों ने दुख जताया।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)