लुधियाना। नगर निगम लुधियाना के चुनाव के बाद अभी तक शहर को मेयर नहीं मिला है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार की और से एक नोटीफिकेशन जारी करते हुए मेयर पद को लेकर रास्ता एक तरफ से साफ कर दिया है। अब कोई पुरुष मेयर नहीं बनेगा, बल्कि महिलाओं के लिए मेयर पद रिजर्व कर दिया गया है। जिसे लेकर राजनीति में हलचल पैदा हो चुकी है। वहीं विधायक अशोक पराशर के भाई पार्षद राकेश पराशर मेयर पद के मजबुत दावेदार माने जाते थे। लेकिन इस नोटीफिकेशन ने उनके रास्ते में पत्थर डाल दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को जारी नोटीफिकेशन में पंजाब के निकाय विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में महिला को लुधियाना का मेयर बनाने की बात कही गई है। यह नोटिफिकेशन मंगलवार शाम को जारी किया गया है। लोहडी के बाद लुधियाना को नया मेयर मिलने की संभावना है।
Breaking-News-Woman-Will-Become-Mayor-In-Ludhiana-Punjab-Government-Issued-Notification
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)