पंजाब। हरियाणा और पंजाब में किसानों को लेकर बवाल मच गया है। एक तरफ हरियाणा पुलिस के इनकार के बावजूद शंभू बॉर्डर से किसान कल (6 दिसंबर) के दिल्ली कूच पर अड़ गए हैं। उन्होंने पहले दिन यहां से 100 किसानों के जत्थे के पैदल दिल्ली रवाना होने का ऐलान कर दिया है। जिसे देखते हुए हरियाणा पुलिस ने अंबाला की तरफ बैरिकेडिंग बढ़ानी शुरू कर दी है। वहीं पंजाब के मानसा में किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। किसान यहां गुजरात-जम्मू पाइपलाइन बिछाने का विरोध कर रहे थे। रात 1 बजे हुए टकराव में किसान और पंजाब पुलिस के 3 SHO घायल हो गए। किसान यहां कम मुआवजा मिलने से नाराज हैं।
किसान बोले- शंभू बॉर्डर से कूच होगा, पुलिस बैरिकेडिंग बढ़ा रही
किसानों ने यह भी साफ कर दिया है कि सिर्फ शंभू बॉर्डर से ही दिल्ली कूच होगा। खनौरी बॉर्डर पर उनका अनशन ही रहेगा। वहां से किसान हरियाणा में एंट्री नहीं करेंगे। किसान नेता सरवण पंधेर दोपहर में इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं किसानों की जिद को देखते हुए हरियाणा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर अंबाला की तरफ बैरिकेडिंग बढ़ानी शुरू कर दी है। यहां जाली और टेंट लगाए जा रहे हैं। हरियाणा प्रशासन ने भी किसानों से अपील की है कि प्रदर्शन और पैदल कूच पर दोबारा विचार करें। दिल्ली पुलिस से मंजूरी के बाद ही जाएं अन्यथा इसे रद्द करें।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)