पंजाब। पंजाब विधानसभा उप चुनाव में जीते 4 विधायकों में से आम आदमी पार्टी के 3 विधायकों ने सोमवार को शपथ ले ली है। विधानसभा में इस मौके समागम आयोजित किया गया। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आम आदमी पार्टी के तीनों विधायकों को शपथ दिलाई। वहीं, समागम में सीएम भगवंत मान और आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे। जबकि बरनाला सीट से चुनाव जीते कांग्रेस विधायक विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों 4 दिसंबर को शपथ लेंगे। उन्होंने इस बारे में विधानसभा को सूचित कर दिया है। इस मौके उनकी पार्टी के सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान सबसे पहले चब्बेवाल से विधायक बने डॉ इंशाक चब्बेवाल ने शपथ ली। उन्होंने आखिर में जय भीम, जय भारत और इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाया। इसके बाद डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने शपथ ली। आखिरी में गिद्दबाड़ा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने शपल ली। इस मौके उनके परिवार सदस्य भी मौजूद रहे।
यह चुने गए हैं नए विधायक
पंजाब में 4 विधानसभा सीटों डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, बरनाला और गिद्दड़बाहा पर नवंबर माह में उप चुनाव हुए थे। क्योंकि इन सीटों के विधायक सांसद बन गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान हुए विधानसभा उप चुनाव में डेरा बाबा नानक सीट से गुरदीप सिंह रंधावा, चब्बेवाल से डॉ. इशांक चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा सीट से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों चुनाव जीते हैं। ये तीनों नेता आम आदमी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। जबकि इस बार बरनाला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। हालांकि पहले इस सीट AAP का कब्जा था। यहां से 2017 और 2022 में लगातार दो बार गुरमीत सिंह मीत हेयर विधायक बने थे। 2022 में विधायक बनने के बाद वह सरकार में मंत्री बने थे।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)