May 9, 2025 16:05:30

हमें मन को राम नाम में जोड़ना है आस्तिक भाव को बढ़ाना है-सोनी जी

Nov10,2019 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना रविवार प्रातःकाल की अमृतवाणी सत्संग सभा में श्रद्धेय श्री नरेश सोनी जी (भाई साहिब) ने पूजनीय गुरुजनों से सभी साधकों के लिये उनका आर्शीवाद और मार्गदर्शन माँगा। सोनी जी ने कहा कि राम नाम मंगल करने वाला है और प्रसन्नता लाने वाला है। हमें मन को राम नाम में जोड़ना है और अपने अंदर आस्तिक भाव को बढ़ाना है। विचार की दृष्टि से देखें तो यह हमारे पुण्य जन्मों का परिणाम है जो हमें महाराज जी जैसे संत और सत्संग मिला। जिन को संत और सत्संग मिल जाता है उन का जीवन बदल जाता है। सच्चा सुख परमेश्वर के नाम में ही है। राम नाम की महिमा साधुओं-सन्तों ने भी गाई है। राम नाम सभी सुखों को देना वाला और सभी दुखों को दूर करने वाला है। हमें उस की रज़ा में ही राज़ी रहना चाहिए।यह विश्वास रखना है कि राम नाम से बड़ा कोई धन नहीँ है।अगर यह मिल जाए तो सांसारिक धन की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। यह केवल सतगुरू के पास और सत्संग में जाने से ही मिल सकता है। उन्होंने श्री भक्ति प्रकाश जी में से कुसुम्भी वेश्या के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा की कुसुम्भी एक वेश्या थी। उस के कर्म नीच थे। वह कुसंग में अपने जीवन को बर्बाद कर रही थी। परंतु एक दिन उसे रामानंद का शिष्य मिला उस के सदु उपदेशों से उस के मन को चोट लगी। उस के उपदेश से वेश्य का जीवन बदल गया और वह सुधर गई। संत से उस ने दिक्षा में राम नाम का मंत्र लिया। राम नाम के जाप से उस का जीवन बदल गया। वह एक सुग्रहणी बन गई। वह संत स्वरूप हो गयी। अंत में उस ने सदगति को पाया। इस लिए हमें भी राम नाम का निरंतर जाप करते रहना है ताकि हमारा भी जीवन बदल जाये। जब भी कभी साधक संकटों में घिरा हो उस समय पूर्ण भक्ति व प्रेम भाव से राम नाम का सिमरन करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं।मनुष्य में भावना का होना ज़रूरी है। सच्ची भावना वाला व्यक्ति ही प्रभु कृपा प्राप्त कर लेता है। श्री स्वामी जी महाराज के निर्वाण दिवस पर बुधवार (13/11/2019) को प्रातः काल 6 बजे से 7 बजे की सभा में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये जाएंगे। आदरणीय भाई साहिब जी ने सूचित किया कि 17 नवम्बर 2019 रविवार से रविवार की साप्ताहिक सभा का समय अब प्रातः काल 9 बजे से 10.15 बजे का होगा।

Shri ramsharnam




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

5 करोड रुपए की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया लुधियाना का कारोबारी चर्चा में, चा

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023