April 16, 2024 09:26:37

कर्तव्य कर्मों का पालन और निष्काम सेवा भी सत्संग और जप का फल देती है- नरेश सोनी

Jan14,2020 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना श्रद्धेय श्री नरेश सोनी जी (भाई साहिब) के पावन सानिंध्य में श्री रामशरणम् , किचलू नगर में 13- 01-2020 को लोहड़ी के पर्व पर विशेष सत्संग हुआ। नरेश सोनी जी ने हज़ारों  उपस्थित साधकों को लोहड़ी की वधाई दी और सब के साथ मिलकर पूज्य गुरुजनों से लोहड़ी मांगते हुआ कहा कि प्रभु श्रीराम जी व् पूज्य गुरुजनों की कृपा और आशीर्वाद से हम सभी की मनोकामना पूर्ण हों। हे मेरे राम! यदि आप हमारी मनोकामनाये पूर्ण नही करेंगे तो और कौन करेगा क्योंकि हमारा तो आप का अतिरिक्त कोई सहारा नही है। हमारी जीवन की डोर आप के हाथ में है। यदि आप हमारी डोर छोड़ देगे तो कहाँ जायेगे। हम तो कटी पतंग की तरह इधर उधर भटक जायेगे। इस लिए प्रभु आप हमारी डोर कभी छोड़ना न। सोनी जी ने कहा कि लोहड़ी के पर्व पर हम अपने प्रभु श्री राम और गुरूजनों से नही मांगेंगे तो और किस से मांगेंगे। हमारा उन के अतिरिक्त और कौन है। प्रभु से अपनी झोलियाँ फैला कर माँगना है की हमें राम नाम के सिमरन, सत्संग और गुरूजनों की सेवा के सुअवसर मिलता रहे। हमारा जीवन खुशियों से भरा रहे। हमारे कष्टों कलेशों का नाश हो। मेरे राम हम आप से हीरे मोती नही मांगते। हम आप से आप की कृपा मांगते हैं, आप के नाम की पूंजी मांगते हैं और मांगते हैं की आप हमें जन्म मरण के चक्रों से मुक्त करें। हे राम जैसे किसी भले व्यक्ति से कोई मांगने जाए तो वह उसे खाली हाथ नही लौटता, ऐसे ही हे दुनिया के मालिक हमें खाली हाथ न लौटना। हमारी खाली झोलियाँ अपने आशीर्वाद से भर देना। हमें जितने भी कार्य करने होए श्री राम का नाम ले कर करने चाहिए। इस से सफलता अवश्य मिलती है। हमें क्रोध और अभिमान से बचना है। यह आध्यात्मिक उन्नति में सब से बड़ी रुकावट है। एक पल का क्रोध और अभिमान हमारे वर्षो के जप तप के फल को नष्ट कर देता है। अपने कर्तव्य कर्मों का पालन और निष्काम सेवा भी सत्संग और जप का फल देती है। हमें अपने माँ बाप की सेवा भी करनी चाहिए। उन्हें प्रभु समान आदर देना चाहिए।  यही सब से उत्तम कर्म है। इस से हमारा लोक परलोक सुधर जाता है। हमें दिन भर में जब भी समय मिले अधिक से अधिक राम नाम के जाप का प्रयत्न करना चाहिए। यही सब से उत्तम कर्म है। यही सब से उत्तम समाधि है। यही जीवन में सफलता की कुंजी है।

Shri-ramsharnam




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


Sahi Soch Sahi Khabar

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023