गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर के जंगलों में एक वैगनआर कार में शव मिलने से सनसनी फैल गई। लाश कार की पिछली सीट पर पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान संजय नगर के एम ब्लॉक निवासी सराफा कारोबारी अमित वर्मा (40) के रूप में हुई है। मृतक के एक महिला से अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसकी पत्नी शालू ने बेटी के साथ मिलकर अमित को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी महिला व उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अमित का सिर कुचलकर हत्या की गई है। हत्यारे ने अमित का शव वैगनआर कार की पिछली सीट पर कमला नेहरू नगर के जंगलों छोड़ दिया था। सुबह चार बजे पुलिस को युवक का शव मिलने की सूचना मिली। अमित का नोएडा में सराफ का काम था और साथ ही वह गाड़ी खरीदने बेचने का काम करता था। अमित की ग्रेटर नोएडा में ज्वेलरी की शॉप है। शालू से उसकी 17 साल पहले शादी हुई थी। जिससे उनको तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी 16 साल की है, जबकि दो बेटे छोटे हैं। सहारनपुर निवासी सोनिया के साथ उनके अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर आए दिन घर में झगड़ा होता था। शनिवार रात में इसी को लेकर फिर से झगड़ा हुआ, जिसके बाद बेटी ने उस पर पत्थर से वार कर दिया और पिता अमित की हत्या की दी। अमित की हत्या करने के बाद शव मां-बेटी ने शव को वैगनआर कार में डाला, कार उसकी बेटी चला रही थी। मां-बेटी ने रईस पुल के आसपास शव को कार में छोड़ दिया।