March 29, 2024 13:02:12

अब आम आदमी पार्टी नहीं रही आम, कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल से आए 38 नेताओं को दिया विधानसभा का टिकट

Jan10,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

दिल्ली की डेवलपमेंट के सब्ज बाग दिखाकर पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने को मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी भी अब आम आदमी की पार्टी नहीं रही। मतलब ये कि अब आम आदमी पार्टी आम लोगों को टिकट देने में विश्वास नहीं रखती, ब्लकि कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल छोड़ कर पार्टी में आए नेताओं को टिकट देने में अधिक विश्वास दिखा रही है। ये कोई हमारा दावा नहीं है, ब्लकि आम आदमी पार्टी की ओर से अब तक पंजाब विधानसभा चुनाव के मददेनजर जारी की गई उनकी उम्मीदवारों की सूची बताती है। आम आदमी पार्टी की ओर से अब तक घोषित किए गए उम्मीदवारों में कम से कम 38 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो पहले भाजपा, कांग्रेस या अकाली दल के नेता रह चुके हैं और आम आदमी पार्टी के बढ़ते ग्राफ के चलते इन उम्मीदवारों ने अपनी पार्टी छोड़ आप का दामन थामा है। इससे एक बात साफ है कि अब आम आदमी पार्टी भी अन्य पार्टियों की तरह उम्मीदवार का चरित्र व उसका वार्किंग स्टाइल देखे बिना टिकट बांट रही है और उसे भी अब ये डर सता रहा है कि यहां उनकी ओर से उतारा जाने वाला आम आदमी चुनाव जीतेगा या नहीं। 1 गुरमीत खुडिया विधानसभा लंबी, पूर्व कांग्रेसी नेता 2. सरवन धुन विधानसभा खेमकरण, पूर्व कांग्रेसी 3. शीतल हुंगराल विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिमी, पूर्व भाजपा नेता 4. हरदीप मुंडिया, हलका साहनेवाल, पर्व कांग्रेसी नेता 5. लाली मजीठिया हलका मजीठिया, पूर्व कांग्रेसी नेता 6. अमित रतन हलका बठिंडा ग्रामीण, पूर्व अकाली नेता 7. गुरप्रीत बनवाली हलका सरदुलगढ़ , पूर्व अकाली नेता 8. इंद्रजीत मान हलका नकोदर, पूर्व अकाली नेता 9. दिनेश ढल्ल हलका जालंधर उत्तरी, पूर्व कांग्रेसी नेता 10. गजनामाजरा हलका अमरगढ़, पूर्व लिप नेता 11. लालजीत भुल्लर हलका पट्टी, पूर्व कांग्रेसी नेता 12. कुलवंत सिंह हलका मोहाली, पूर्व अकाली नेता 13. रंजीत राणा हलका भुलत्थ, , पूर्व कांग्रेसी नेता 14. जगपाल गिल बठिंडा अर्बन, पूर्व कांग्रेसी नेता 15. करमवीर घुम्मन हलका दसूहा , पूर्व अकाली नेता 16. ब्रह्म शंकर जिम्पा हलका होशियारपुर, पूर्व कांग्रेसी नेता 17. हरमिंदर संधू हल्का चबेवाल , पूर्व अकाली नेता 18. अमनदीप गोल्डी मुसाफिर हलका बलुआना पहले कांग्रेस में थे 19. नरेंद्र सवना हलका फाजिल्का , पूर्व अकाली नेता 20. मदल लाल बग्गा हल्का लुधियाना उत्तरी, पूर्व अकाली नेता 21. कुलवंत सिद्धू हलका आत्म नगर पूर्व कांग्रेसी नेता 22. दलजीत सिंह भोला हलकालुधियाना पूर्वी, पूर्व कांग्रेसी नेता 23. लाडी धोसे विधानसभा धरमकोट पूर्व कांग्रेसी नेता 24. पप्पी पाराशर विधानसभा लुधियाना सेंट्रल पूर्व कांग्रेसी नेता 25. रमन बहल विधानसभा गुरदासपुर पूर्व कांग्रेसी नेता 26. जगरूप सेखवां हलका कादियान पूर्व अकाली नेता 27. बल्लू पाठक विधानसभा नवांशहर पूर्व कांग्रेसी नेता 28. संतोष कटारिया हलका बलाचौर पूर्व कांग्रेसी नेता 29. कुलवंत सरहाल हलका बंगा पूर्व अकाली नेता 30. रमन अरोड़ा हलका जालंधर सेंट्रल, पूर्व कांग्रेसी नेता 31. नरेश कटारिया हलका जीरा पहले कांग्रेस और अकाली दल में थे 32. जगदीप गोल्डी हलका क्षेत्र जलालाबाद पूर्व कांग्रेसी नेता 33. हकीम सिंह हलका रायकोट पूर्व कांग्रेसी नेता 34. बलकार सिद्धू हलका रामपुरा फूल पूर्व कांग्रेसी नेता 35. सुरिंदर सोढ़ी विधानसभा जालंधर कैंट पहले अकाली दल और कांग्रेस में था 36. सज्जन चीमा हलका सुल्तानपुर पूर्व अकाली नेता 37. मनविंदर ग्यासपुरा हलका पायल पूर्व लिप नेता 38. हरमीत पठानमाजरा से प्रत्याशी सनौर पूर्व कांग्रेसी नेता

Aam Aadmi Party Is No Longer Common




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


Sahi Soch Sahi Khabar

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023