लुधियाना के सराभा नगर किप्स मार्केट स्थित अनप्लंग नाम के रेस्टोरेंट पर हुई पुलिस की छापमारी में दो सगे भाईयों को गिरफतार कर लिया गया है। बताया जाता है कि इस रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाया जा रहा था, पुलिस ने मौके पर 5 हुक्के व विभिन्न तरह के फलेवर भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस की ओर से अंजाम दिया गया। आरोपियों के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान माडल हाउस निवासी मनजोत सिंह तथा कंवरदीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस को बुधवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपितोें का किप्स मार्केट में अनप्लग के नाम से रेस्टौरेंट है। जिसमें उन लोगों ने हुक्का बार बना रखा है। जहां सरेआम लोगों को हुक्का सर्व करके सरकारी आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Unplugged Restaurant Raided In Kips Market