February 21, 2026 03:51:02

नगर निगम जोन सी में मेयर का औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी सीटों से मिले गैर हाजिर

Feb20,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

 नगर निगम मेयर इंद्रजीत कौर ने दोपहर करीब 12:40 बजे नगर निगम के जोन सी ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम जोन सी के अधिकतर अधिकारी अपने सीटों से नदारद दिखाई दिए। इंद्रजीत कौर ने जोन सी में पहुंचते ही सबसे पहले सुविधा केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर काम करवाने आए लोगों से पूछा कि उनसे उनको काम करवाने में कोई दिक्कत तो नहीं आ रही या उनसे कोई पैसा तो नहीं मांगा गया। इस दौरान उन्होंने काम में लेट लतीफी और लापरवाही बरतने वाले सुविधा सेंटर स्टाफ को झाड़ भी लगाई और इसके बाद उन्होंने अपने ऑफिस में दिक्कत पेश आने वाली आम पब्लिक से बातचीत भी की। मेयर ने स्टाफ को हिदायत दी है कि काम करवाने को आने वाली पब्लिक का टाइम बर्बाद ना किया जाए और उनका काम तुरंत किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुलाजिम सीट पर नहीं होता तो पब्लिक को मौके पर खड़ा करके परेशान ना किया जाए बल्कि उन्हें एक नियमित टाइम देकर दोबारा बुलाया जाए।

Mayor-Conducts-Surprise-Inspection-In-Municipal-Corporation-Zone-C-Several-Employees-Found-Absent-From-Their-Seats




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023