जंगल में गली सड़ी हालत में मिला युवक का शव, बदबू फैलने पर हुआ खुलासा

/

लुधियाना। गांव कादियां के जंगलों में एक युवक का शकी हालातों में शव बरामद हुआ है। राहगीरों ने शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव से पूरे इलाके में बदबू फैली हुई थी। सूचना मिलने पर थाना लाडोवाल की पुलिस के पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल मोर्चरी पहुंचाया। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसके परिवार की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया कि इलाके में काफी बदबू फैली हुई थी। उन्हें लगा कि कोई जानवर मरा पड़ा है। लेकिन शनिवार को उन्होंने जाकर देखा तो मौके पर युवक का गली सड़ी हालत में लाश पड़ी थी। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पुलिस को बुलाया। एसएचओ जगदेव सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। शव के पास से एक रस्सी भी मिली है। मरने वाले ने आत्महत्या की है या उसका मर्डर हुआ है ये अभी जांच का विषय है। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि पता चल सके कि मरने वाले व्यक्ति कब इस जंगल की ओर आया।


Send Your Views

Comments



Related News