पुलिस कमिश्नर ऑफिस बाहर लगा 100 साल पुराना पेड़ गिराया, लोगों ने जताया रोष

/

लुधियाना। लुधियाना पुलिस कमिश्नर ऑफिस में वन विभाग की और से 100 साल पुराना पेड़ काट दिया गया है। दरअसल, वन विभाग द्वारा अपनी मुनियाद पूरी कर चुके पेड़ों को काटा जा रहा है। जिन पेड़ों के गिरने का डर है, उन पेड़ों को काटा जा रहा है। वहीं कई जगह नए पौधे भी लगाए जा रहे हैं। इसी के चलते सोमवार शाम पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर से पेड़ों को हटाया गया। पेड़ को पूरी सुरक्षा के तहत हटाने का कार्य किया गया। विकराल पेड़ जैसे ही जमीन पर गिरा तो एकदम से धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि यह पेड़ लगभग 100 साल पुराना था। भविष्य में किसी प्रकार की कोई घटना न घटे, इसके लिए इसे यहां से हटाया गया। पेड़ बुड्‌ढा हो चुका था और कभी भी किसी भी दफ्तर या इमारत पर गिर सकता था। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि पूरे शहर में जो पेड़ मुनियाद खत्म कर चुके हैं, उन्हें समय रहते काटा जा रहा है। पेड़ गिराने से पहले खुद लुधियाना पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू मौके पर मौजूद रहे।
लोगों ने जताया रोष
पेड़ काटने पर शहर के कई लोगों की और से इसका रोष जताया गया है। इस दौरान एडवोकेट संजीव मल्होत्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इतने साल पुराने पेड़ को काटा गया है। जो सरासर गलत है। बेशक अधिकारी नए पौधे लगा रहे हैं, लेकिन ये पेड़ बहुत पुराना था। अभी इसे हटाने की कुछ खास जरूरत नहीं थी। जिन लोगों ने ये पेड़ को जब लगाया होगा आज उनके दिलों में कितना दर्द हुआ होगा।


Send Your Views

Comments



Related News