लुधियाना. पंजाब में रविवार को जनता को कुछ राहत मिली। पंजाब कैबिनेट मीटिंग में पेट्रोल 10 रुपए और डीजल 5 रुपए सस्ता करने का ऐलान किया गया। केंद्र सरकार के बाद अब पंजाब सरकार ने राहत का ऐलान किया है। यह कीमत आज रात से लागू होगी। राज्य में अब डीजल पर 9.92 फीसदी और पेट्रोल पर 13.77 फीसदी वैट लगेगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दी। केंद्र द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमत कम किए जाने के बाद पंजाब सरकार पर भी लगातार विपक्ष दामों में गिरावट का दबाव बना रहा था। राज्य में पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन भी कीमतें कम करने का दबाव बना रही थी। पेट्रो पदार्थों पर वैट कम करने के बढ़े दबाव के बाद आज कैबिनेट में इनके रेट कम करने का फैसला किया गया।
Petrol Diseal Prices Slashed In Punjab