हरियाणा। डेरा सच्चा सौदा का मुखी राम रहीम फिर जेल से बाहर आ गया है। शनिवार को वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला, जिसके बाद कड़ी सुरक्षा में उतर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम रवाना हो गया है। उसके साथ मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी साथ है। राम रहीम को इस बार 41 दिन की पैरोल मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह 25 जनवरी को सिरसा डेरे में आएगा। वहीं सिरसा में डेरा प्रेमियों ने पैरोल पर खुशी जताई और मिठाई बांटी। सरकार राम रहीम के सामने दबी वहीं राम रहीम की पैरोल को लेकर रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। सरकार डेरे के सामने झुकी हुई है और राम रहीम अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहा है। सरकारी तंत्र उसके सामने दबा हुआ है। हनीप्रीत ने इंस्टाग्राम पर डाली फोटो दूसरी ओर राम रहीम के जेल से बाहर आते ही हनीप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टेटस भी अपलोड कर दिया और राम रहीम के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड कर दी। राम रहीम को कल ही 41 दिन की पैरोल मिली है। पिछले 54 दिन में वह दूसरी बार जेल से बाहर आया है। सीएम बोले हमने कभी दखलंदाजी नहीं की सीएम मनोहर लाल ने राम रहीम की पैरोल पर कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं। अगर पैरोल मिली है तो नियम के अनुसार मिली होगी। उनको पैरोल मिलने का अधिकार होगा। उन्होंने कहा कि हमने कभी दखलंदाजी नहीं की और न करेंगे। हर अपराधी को पैरोल अप्लाई करने का अधिकार है। एक साल में 91 दिन पैरोल पर रहा राम रहीम जिन केसों में राम रहीम को सजा हुई उनके पीड़ितों ने कहा कि राम रहीम के प्रभाव में उसे बार- बार पैरोल दी जा रही है। जांच और ट्रायल को पहले भी प्रभावित करने का काम किया। न्यायपालिका ने 4 केसों में सजा सुनाई है, वह आदतन अपराधी है। साधुओं को नंपुसक वाला मामला अदालत में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि एक साल में 91 दिन राम रहीम पैरोल पर रहा है। एक कैदी को इतनी छूट देना कही न कही सरकार की मिलीभुगत दिखाता है।