लेडी कोच ने खेल मंत्री पर गलत हरकतें करने के लगाए आरोप, चंडीगढ़ पुलिस को दी शिकायत, बोली एक्शन न हुआ तो देगी धरना

/

चंडीगढ़। हरियाणा की जूनियर महिला कोच की और के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह पर गलत हरकतें करने के आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है। उसने कहा कि मंत्री ने उसे चंडीगढ़ कोठी पर बुलाया गलत हरकतें की। लेकिन वह भाग निकली। पीड़िता अनुसार खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ कई सबूत भी उसके पास हैं। महिला अनुसार उसकी नियुक्ति सितंबर महीने में हुई थी। लेकिन मई को ही खेल मंत्री ने उसे मैसेज कर सिलेक्शन होने की बात कही। उन्होंने कहा कि उसकी सिलेक्शन उन्होंने करवाई है। जिसके बाद उसे बहाने से कोठी में बुलाया और गलत हरकतें की। महिला अनुसार उसने कई बार मंत्री को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह धक्केशाही करते रहे। जिसके चलते वह किसी तरह अपना बचाव कर वहां से भाग गई। महिला अनुसार अगर उसकी कार्रवाई न हुई तो वह धरने पर बैठेगी। जबकि खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों के बाद अब खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर कविता मीडिया के सामने आ सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पीड़िता से बात कर वास्तविक स्थिति को जानेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री पद पर रहते निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है। जबकि मंत्री संदीप सिंह का कहन है कि उन पर गलत आरोप लग रहें है। महिला झूठ बोल रही है। ऐसी कोई बात ही नहीं थी। अगर सबुत हैं तो वे पेश करे।


Send Your Views

Comments



Related News