एक तरफ पति की सांसें थम रही थी, तो दूसरी तरफ पत्नी प्रेमी संग कर रही थी वीडियो कॉल

/

मेरठ। कानपुर में एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने पति की करोड़ों की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए प्रेमी संग मिल हत्या की साजिश रची। उसने पति को नशीली दवाइयों ओवरडोज दे दी। एक तरफ पति की सांसें थम रही थी तो दूसरी और पत्नी खुश होकर प्रेमी संग वीडियो कॉल पर बातें कर रही थी। उसने पति की हत्या कर उसे कुदरती मौत बता संस्कार भी कर दिया। लेकिन पुलिस जांच में खुलासा होने पर महिला, उसके प्रेमी हत्या में साथ देने वाले मेडिकल स्टोर मालिक व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जाचं में पता चला कि महिला ने पहले ससुर को दवाओं की ओवरडोज दे मार डाला था। आरोपियों की पहचान कानपुर कल्याणपुर के शिवली रोड की सपना, प्रेमी राज कपूर, सतेंद्र और मेडिकल स्टोर मालिक सुरेंद्र सिंह के रुप में हुई है। फरवरी 2020 में ही सपना और ऋषभ की शादी हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं है। ऋषभ कंप्यूटर का काम करता था। उसके पिता रिटायर्ड पुलिस मुलाजिम थे।
घरेलू विवाद में बनाए अवैध संबंध
सपना के मुताबिक, उसकी और ऋषभ की आपस में बनती नहीं थी। दोनों के बीच मारपीट और घरेलू कलह रहता था। इसी वजह से उसने राज कपूर गुप्ता से दोस्ती कर ली। दोनों में संबंध भी बन गए। दोनों के बीच मोहब्बत इस कदर परवान चढ़ी कि पूरे परिवार का मर्डर करके शादी रचाने और करोड़ों की प्रॉपर्टी हड़पने का प्लान तैयार कर डाला। सबसे पहले सपना ने पुलिस विभाग से दरोगा पद से रिटायर ससुर किशोर चंद्र त्रिपाठी को दवाओं की ओवरडोज देकर मारा। फिर पति ऋषभ त्रिपाठी का मर्डर प्लान किया।
तीन लाख की प्रेमी को दी सुपारी
सपना ने पति ऋषभ की हत्या के लिए प्रेमी राज को तीन लाख रुपए की सुपारी दी थी। जिसके चलते राज और सतेंद्र ने पहले 27 नवंबर को शादी से लौटते हुए ऋषभ पर जानलेवा हमला किया। मगर वह बच गया। अस्पताल में पांच दिन रहने के बाद वह घर वापिस आया। वापिस आने के बाद सपना ने मर्डर का प्लान- B शुरु किया। सुरेंद्र का मेडिकल स्टोर है। जिसके चलते राज कपूर ने उससे दवाएं लीं और ऋषभ की चल रही दवाओं के साथ सपना उसे वहीं दवाइयां देने लगी। शुगर पेशेंट होने के बाद भी ऋषभ को ग्लूकोज की बोतल चढ़ा दी। इतना ही नहीं, एक जहरीला इंजेक्शन भी ऋषभ को दिया गया। इससे ऋषभ की हालत एकदम बिगड़ गई। उससे मल्टी ऑर्गन फेल हो गए और 3 दिसंबर को उसकी मौत हो गई।
कॉल लोकेशन व चैट से हुआ खुलासा
वारदात के 13 दिन बाद शुक्रवार देर शाम पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। इसमें आरोपी सपना और उसके प्रेमी राज कपूर गुप्ता की वॉट्सऐप चैट सामने आई है। इससे साफ है कि जिस रात ऋषभ की मौत हुई, उसे दवाओं का ओवरडोज दिया गया था। ऋषभ तड़पने लगा और उसकी सांस थमने लगी तो सपना ने अपने प्रेमी को वीडियो कॉल की। फिर वॉट्सऐप पर बात की। दरअसल, ऋषभ पर जानलेवा हमला होने वाली जगह की पुलिस ने डंप लेकर कॉल डिटेल निकाली। वहां पर एक नंबर राज का मिला। राज की कई बार सपना से बात हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने सपना की कॉल डिटेल निकाली और व्हॉट्सएप चैट भी। जिससे हत्या का खुलासा हुआ।


Send Your Views

Comments



Related News