March 29, 2024 20:43:56

स्मृति ईरानी के दौरे से बदले समीकरण लुधियाना वैस्ट में भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट सिद्धू को मिला महिलाओं का जबरदस्त समर्थन

Feb9,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना, 9 फरवरी लुधियाना वैस्ट विधानसभा में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट बिक्रम सिद्धू के पक्ष में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा की गई महिलाओं की विशाल रैली ने सभी समीकरण बदल दिये है। इस रैली में उमडे महिलाओं के विशाल समूह ने एडवोकेट बिक्रम सिद्धू को एकतरफा विजयी बनाने की हुंकार भर दी है। रैली को सम्बोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि इस क्षेत्र से चुनाव लड रहा कांग्रेस प्रत्याशी 5 वर्ष तक सरकार में मंत्री रहा पंरतु महिलाओ के हितों की रक्षा नही कर सका। रेप के मामलों में इंसाफ के लिए महिलाएं दर दर भटकती रही, महिलाओं की चेन खीचने व उनका अपमान करने की बढी घटनाओं ने सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस शासन में महिलाओं की सुरक्षा तार तार हो चुकी है। महिलाएं पंजाब में भी बेफ्रिक होकर जीवन जीये इसके लिए 20 फरवरी को महिलाएं और पुरूष कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा के उम्मीदवार एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू को विजयी बनाये। रैली को सम्बोधित करते हुए एडवोकेट बिक्रम सिद्धू ने कहा कि भाजपा के लिए महिलाओंं की सुरक्षा सर्वप्रथम है जिसे भाजपा सुनिशिचत करेगी। महिलाओं की और से एडवोकेट सिद्धू का महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरण शर्मा व कई अन्य महिलाओं द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा लुधियाना अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंगल भी उपस्थित थे।

Simriti Irani Campaign In West Constituency Ludhiana




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


Sahi Soch Sahi Khabar

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023