देश भर में तीन लोकसभा व 30 विधानसभा में करवाए जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है और इस झटके पीछे महंगाई पर काबू न पाए जाने को बड़ा कारण माना जा रहा है। भाजपा को बड़ा झटका हिमाचल व हरियाणा जहां उनकी अपनी सत्तापार्टी है, में लगता दिखाई दे रहा है, जबकि राजस्थान व वेस्ट बंगाल में भी भाजपा को एक भी सीट हाथ नहीं लगी है। ताजा रुझानों के मुताबिक 30 विधानसभा सीटों पर 8 पर भाजपा व 7 पर कांग्रेस आगे चल रही है। हिमाचल उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को महंगाई का बड़ा झटका लग गया है। भाजपा यहां मंडी लोकसभा व तीनों विधानसभा सीट (जुब्बल-कोटखाई, अर्की, फतेहपुर) चुनाव हार गई है। इन सभी सीटों पर कांग्रेसी उम्मीवारों को सफलता मिली है। हिमाचल में भाजपा के सत्ताधारी होने के बावजूद इन सभी सीटों पर मिली हार से साफ हो गया इस बार मोदी का नहीं, ब्लकि महंगाई का जादू चला है और पैट्रोल डीजल गैस व दाल सब्जी के दामों में लगी आग का सेंक भाजपा को लगना शुरु हो गया है। जबकि वेस्ट बंगाल में सभी चार विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है । जबकि मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। मध्यप्रदेश में खंड़वा लोकसभा सीट पर ज्ञानेश्वर पाटिल कांग्रेस उम्मीदवार राजनारायण सिंह से बडे़ मार्जिन से आगे चल रहे हैं। जबकि असम की सभी 5 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं मध्यप्रदेश की तीन विधानसभा सीटें जिनमें जोबट ,पृथवीपुर सीट पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है, जबकि रैगांव विधानसभा सीट पर भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवार के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। भाजपा ने हिमाचल में मंडी लोकसभा सीट व तीनों विधानसभा सीटों पर कब्जा कर लिया। जबकि राजस्थान की दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। जबकि बिहार की एक सीट पर जेडीयू व एक सीट पर आरजेडी आगे चल रहे है। जिस एक सीट पर आरजेडी चुनाव जीत रही है इसे लालू यादव का भी करिशमा कहा जा रहा है।