April 20, 2024 17:41:19

देश में कोराेना पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा 71 हजार के पार, जिनें 46 हजार एक्टिव केस

प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे करेंगे राष्ट्र के नाम संबोधन

May12,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल नर्स डे पर ट्वीट करके इन स्वास्थ्य कर्मियों का आभार जताया। पीएम ने लिखा- यह उन असाधारण नर्साें के प्रति आभार जताने का खास दिन है जो हमारे ग्रह को सेहतमंद बनाए रखने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। फिलहाल वे कोविड-19 को हराने के लिए जबरदस्त काम कर रही हैं। हम नर्स और उनके परिवारों के प्रति आभारी हैं। आज देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 71 हजार के पार निकल गया। आज सुबह से 571 मरीजों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्टं आ चुकी है। इनमें से अकेले दिल्ली में ही 406 नए मरीज मिले। यहां 383 संक्रमितों की अस्पताल से छुट्‌टी भी हुई है। दिल्ली के अलावा आज राजस्थान में 47, कर्नाटक में 42, आंध्रप्रदेश में 33, ओडिशा में 23, बिहार में 12, चंडीगढ़ में 6, पंजाब में 20 और बिहार में 2 मरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 70 हजार 756 संक्रमित हैं। 46 हजार 8 का इलाज चल रहा है। 22 हजार 454 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2293 मरीजों की मौत हुई है। प्रधानमंत्री मोदी का आज रात 8 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। वे लॉकडाउन बढ़ाने या इसमें रियायतें देने पर बोल सकते हैं। एक दिन पहले सोमवार को ही उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी। लॉकडाउन को लेकर यह उनका पांचवां संबोधन होगा।

Corona Update In India Active Case




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


Sahi Soch Sahi Khabar

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023