यात्रियों के लिए आई अच्छी खबर, अब फ्लाइट में परोसा जा सकेगा खाना

/

नई दिल्ली. यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी उड़ानों में खाना परोसने की अनुमति दे दी। इसके अलावा फ्लाइट में मैग्जीन पढ़ने वाली चीजें उपलब्ध करवाई जाएंगी। ये नियम सभी उड़ानों पर लागू होंगे, चाहे उनकी अवधि कुछ भी हो। अब तक मंत्रालय ने दो घंटे से कम समय वाली उड़ानों में खाना परोसने पर रोक लगा रखी थी। मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर कहा कि अब सभी उड़ानों में कोरोना से पहले की तरह खाना सर्व किया जा सकेगा। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों उड़ानों में मैग्जीन, न्यूज पेपर आदि उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय उड़ानों पर अभी प्रतिबंध बरकरार है। सरकार ने पिछले महीने के अंत में इसे 30 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया था।


Send Your Views

Comments



Related News