April 19, 2024 12:26:39

2023 से हर शहर में मिलेगा ई-10 पेट्रोल, घटेगा प्रदूषण

Nov12,2021 | Desk | Ludhiana

नई दिल्ली. देश के सभी पेट्रोल पंप पर दस फीसदी इथेनॉल ब्लेंडिग वाला ई-10 पेट्रोल एक अप्रैल 2023 से मिलना शुरू हो जाएगा। सरकार ने 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिग का लक्ष्य रखा है, इसकी शुरुआत एक अप्रैल 2023 से हो जाएगी। इस वक्त देश में 80 फीसदी पेट्रोल पंप पर ई-10 पेट्रोल उपलब्ध है। सरकार का कहना है कि इससे चीनी निर्यात सब्सिडी को कम करने में मदद मिलेगी। पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर ने कहा कि 2025 में पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल ब्लेंडिग के लिए एक हजार करोड़ लीटर इथेनॉल की जरूरत होगी। इथेनॉल कई और उत्पादों में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए, मंत्रालय ने 2025 तक पंद्रह सौ करोड़ लीटर इथेनॉल उत्पादन क्षमता का लक्ष्य रखा है। ताकि, पेट्रोल में बीस फीसदी ब्लेंडिग के लिए पर्याप्त मात्रा में इथेनॉल की उपलब्धता बनी रहे। तरुण कपूर ने कहा कि इथेनॉल की कीमत औसतन 57 रुपए से आसपास है। ऐसे में 2025 में घरेलू बाजार में 50 हजार करोड़ रुपए आएंगे। उनके मुताबिक, इथेनॉल ब्लेंडिग से कच्चे तेल के आयात में बहुत ज्यादा फर्क नहीं आएगा, क्योंकि उस वक्त तक हमारी तेल की मांग भी बढ जाएगी। पर हम आयात में वृद्धि को काफी हद तक स्थिर करने में कामयाब रहेगें। वहीं, प्रदूषण भी कम होगा।

E-10 Petrol Will Available In All Cities From 2023




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


Sahi Soch Sahi Khabar

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023