October 5, 2023 08:15:35

पंजाब के अधिकतर शहरों में बारिश:दो दिन तक छाए रहेंगे बादल; जालंधर में घर की छत गिरी, बुजुर्ग महिला घायल

Sep17,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में आज सुबह से रुक-रुक कर बारिश जारी है। अधिकतर शहरों में मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, मोगा, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 2 घंटे तक बारिश होने की संभावनाएं रहेंगी। इसी बीच सुबह से हो रही बारिश के कारण जालंधर के फिल्लौर में एक बुजुर्ग विधवा महिला के घर की छत गिर गई। गनीमत यह रही कि महिला को चोटें ही लगी हैं और उसकी जान बच गई। यह घटना नूर महल रोड मोहल्ला रविदासपुरा में रामप्यारी नामक विधवा महिला के घर पर हुई। गांव के लोगों ने वृद्ध महिला की चीख सुनी और उसे घर के मलबे के नीचे से बाहर निकाला।

घर में अकेली रहती है वृद्ध महिला, कोई संतान नहीं
पीड़ित महिला रामप्यारी के मुताबिक, वह इस घर में अकेली रहती है। उसकी कोई संतान नहीं है और उसके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। अचानक ही यह घटना हुई और छत महिला के ऊपर ही गिर गई। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से महिला का घर बनवाने की अपील की है।

अगले दो दिन बारिश के आसार
पंजाब में अगले दो दिन बारिश के आसार बने हुए हैं। सोमवार को पंजाब के कुछ जिलों को छोड़ अन्य में 50% तक बारिश होने की संभावनाएं हैं। मंगलवार भी पंजाब के कई इलाकों में बारिश होगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बारिश के बाद अब पंजाब में मौसम परिवर्तन शुरू हो जाएगा। बीते कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने लगेगी। इतना ही नहीं, 20 सितंबर को छोड़ 21 सितंबर को फिर से पूरे पंजाब में बारिश के आसार बन रहे हैं।

Rain-In-Most-Cities-Of-Punjab-It-Will-Be-Cloudy-For-Two-Days-Roof-Of-House-Collapses-In-Jalandhar-Elderly-Woman-Injured



WebHead

Trending News

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

पंजाब के सरकारी और प्राइवेट स्कूल 26 अगस्त तक बंद

फाइनांसरों से तंग आ लुधियाना से कौंसलर चुनाव लड़ चुके पंडित आनंद शर्मा ने पत्नी स

निगम चुनाव से पहले पब्लिक को तोहफा, बिना ब्याज व जुर्मानें के जमा करवाएं बकाया प

About Us


Sahi Soch Sahi Khabar

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023