सड़क पर युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, हमलावरों से चाचा को छुड़ाने गया था और उसका ही कर डाला मर्डर

/
सड़क पर युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, हमलावरों से चाचा को छुड़ाने गया था और उसका ही कर डाला मर्डर
जालंधर। जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर में युवक की छुरा मार कर हत्या कर दी गई। मृतक अपने चाचा को हमलावरों से बचाने के लिए आया था। लेकिन हमलावरों ने बीच बचाव के दौरान उसे ही चाकू से काटकर मार डाला। मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार के रहने वाले मनोज यादव के रूप में हुई है। वह फिलहाल लद्देवाली में रह रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया। इसके अलावा भी पुलिस ने दो से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हमलावर बाहर के बताए जा रहे हैं। परिजनों का कहना है मनोज के साथ किसी की कोई रंजिश नहीं थी।
चाचा ने फोन कर मनोज को बुलाया
मनोज के भाई ने बताया कि उसके चाचा ट्रांसपोर्ट नगर में ही काम करते हैं। चाचा ने मनोज को फोन कर कहा कि उसके ऊपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है, उसे बचाओ वह लोग उसे पीट रहे हैं। मनोज चाचा का फोन सुनने के बाद लद्देवाली से सीधा ट्रांसपोर्ट नगर पहुंच गया।
मनोज ने देखा कि उसके चाचा को कुछ लोग घेर कर पीट रहे हैं। मनोज लड़ाई में कूद गया और अपने चाचा को बचाने लगा। इसी दौरान एक हमलावर ने चाकू निकाल लिया। उसने मनोज पर चाकू से हमला कर डाला। मनोज को हमलावर ने शरीर पर कई जगह चाकू मारे। ज्यादा खून बहने की वजह से मनोज की मौत हो गई।
दो बेटियों का पिता, मैकेनिक का काम करता था
मरने वाला मनोज मैकेनिक का काम करता। मनोज की 2 बेटियां हैं। वह बहुत गरीब परिवार से था।
Send Your Views
Comments






