भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल की अध्यक्षता में एक विशाल जनमत रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमे भारत के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी 13 फरवरी दिन रविवार को लुधियाना के सभी भाजपा व भाजपा के सहयोगी उम्मीदवारों के लिए लुधियाना के दरेसी ग्राउंड में विशाल जनमत रैली को संबोधित करने के लिए दरेसी ग्राउंड रामलीला मैदान में पहुंच रहे । रैली की तैयारियों का जायजा लेते हुए केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधान सिंह ने कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी और इसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की जनहितैषी नीतियों से अवगत करवा कर पार्टी के साथ जोड़ें। इस मौके पर पंजाब भाजपा के महामंत्री जीवन गुप्ता,पंजाब भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन,जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष अश्वनी बहल, यसपाल जनोत्रा, महेश शर्मा,जिला सचिव पंकज जैन,अमित डोगरा,मीडिया सचिव डा.सतीश कुमार,परवीन शर्मा,प्रवक्ता विशाल गुलाटी, सोशल मीडिया के हर्ष सरीन,साहिल दुग्गल,हरगोविंद तिवारी आदि मौजूद थे।
Amit Shah Tomorrow In Ludhiana