आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब में अपना जनाधार मजबूत करने में जुटे दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर अवैध रेत खनन को लेकर बडे़ आरोप जडे़ हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाते कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एरिया मेंं बडे़ स्तर पर अवैध खनन का धंधा चल रहा है। उन्होंने आरोप जड़ते कहा कि पंजाब में कांग्रेस कार्यकाल में 20 हजार करोड़ का अवैध रेत खनन का कारोबार चल रहा है। जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मालिक हैं या उनकी पार्टनरशिप है। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद चन्नी के एरिया में अवैध खनन होती पाई है। केजरीवाल ने दावा किया कि अगर पंजाब में उनकी सरकार आती है, सबसे पहले अवैध खनन कारोबार को बंद किया जाएगा और लोगों को सस्ती रेत मुहैया करवाई जाएगी।
Illegal Sand Mining Business Of 20 Thousand Crores Going On In Punjab