मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हो गए हैंं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें मानसा या माेगा से विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने की संभावना है। बता दें कि मुसेवाला अपने गानों के लिए काफी चर्चित रहे हैं। अपने गानोंं में हथियारों का जिक्र करने के कारण वह विवादों में फंस गए थे। यह मामला अभी कोर्ट में है। युवा वर्ग में अपने संगीत के कारण वह लोकप्रिय रहे हैं।पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मुसेवाला का कांग्रेस में स्वागत किया। सिद्धू ने कहा कि मुसेवाला इंटरनेशनल फिगर हैं। उनके परिवार का कांग्रेस से पूरा नाता रहा है और उनकी माता पहले से ही कांग्रेस सरपंच हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि एक साधारण परिवार से उठा सिद्धू मुसेवाला आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उनकी लोगों खासकर युवाओं में कमाल की लोकप्रियता है। मुसेवाला आम किसान के बेटे हैं। पिता सेना में हैं। मुसेवला ने कहा कि पंजाब जीतेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। सिद्धू मुसेवाला ने कहा कि चार साल पहले संगीत की दुनिया में कदम रखा था और आजएक नई शुरुआत कर रहा हूं। सियासत में पंजाब और लोगों की सेवा के लिए कदम रख रहा हूं।
Punjabi Singer Sidhu Mussewala Join Congress