March 28, 2024 22:59:07

लोधी क्लब की मैंबरशिप की चाह रखने वालों के लिए आई अच्छी खबर, अब एक लाख कम खर्च लें मैंबरशिप

पुराने मैंबर्स की ट्रांसफर फीस में भी कटौती  

पुराने मैंबर्स की ट्रांसफर फीस में भी कटौती  

Nov22,2021 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना                                                                                               लोधी क्लब की मैंबरशिप लेने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब सतलुज क्लब के बाद लुधियाना के दूसरे प्रतिष्ठित लोधी क्लब प्रबंधन की ओर से भी एक्ट्रा ओर्डिनरी जनरल मीटिंग (ईजीएम) बुला ली गई है। इस ईजीएम के जरिये पांच कैटागिरी में एडमिशन रजिस्ट्रेशन फीस में बड़ी कटौती पर मुहर लगाने जा रहा है। ये ईजीएम  29 नवंबर दिन सोमवार को क्लब परिसर में शाम पांच बजे होगी। इसके बारे में जानकारी देते हुए क्लब के महासचिव सीए नितिन महाजन ने कहा कि सदस्य लंबे समय से मैंबरशिप की एडमिशन फीस को कम करने की मांग कर रहे थे। इस मांग को देखते हुए क्लब के अध्यक्ष एवं डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने इस पर अंतिम मुहर लगाने के लिए ईजीएम बुलाई है। पहले फेज में यह सुविधा 70 सदस्यों के लिए आरंभ की गई है और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ये सुविधा दी जाएगी। इसके लिए ट्रांसफर के लिए पूरी पेमेंट देनी होगी। इन पांच कैटागिरी में जनरल कैटागिरी की एडमिशन फीस (नॉन रिफंडेबल)  फीस पांच लाख से चार लाख, प्रोफेशनल ट्रांसफर में 3.75 लाख से 3 लाख, बच्चों की ट्रांसफर फीस 2.50 लाख से 2 लाख, क्लास वन अधिकारियों की फीस 1 लाख से 80 हजार, गर्जियन की फीस 75 हजार से 65 हजार की गई है। जानकारी मुताबिक क्लब अपने सदस्यों की सुविधाओं में भी बड़ा इजाफा करने का पूरा प्लान बनाए हुए हैं। जिसके तहत नई मैंबरशिप व पुराने मैंबर्स की ट्रांसफर्स से आने वाले फंड से क्लब में आल सीजन स्वीमिंग पूल और क्लब की पहले फलोर में रेस्टोरेंट विद बॉर तैयार किए जाने की योजना है। इस रेस्टोरेंट का कुछ एरिया कवल और कुछ एरिया ओपन एयर में रहेगा। यह सारा कार्य डिप्टी कमिश्नर एवं क्लब अध्यक्ष वरिंदर शर्मा की देखरेख मे किया जा रहा है। इससे सदस्यों को लाभ देने के साथ क्लब को भी मुनाफा होगा

Good News For Those Who Want Lodhi Club Membership




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


Sahi Soch Sahi Khabar

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023