श्री चमकौर साहिब. श्री चमकौर साहिब में बना दास्तान-ए-शहादत को खोल दिया गया है। अब लोग इस विशाल म्यूजियम में जा सकते हैं। इसमें 11 गैलरियों का निर्माण किया गया है। एक बार में एक गैलरी में 40 सैलानियों के प्रवेश की अनुमति होगी। डिप्टी कमिश्नर ने बताया सोमवार सुबह 10 बजे से दास्तान -ए -शहादत को आम सैलानियों के लिए खोल दिया गया। यहां आने वाले सैलानियों को 40-40 के ग्रुप में प्रवेश दिया जाएगा। एक बार में 40 सैलानी एक गैलरी में जा सकेंगे। दास्तान-ए-शहादत में 11 गैलरियां हैं। इस तरह एक समय में 440 सैलानी दास्तान-ए-शहादत को देख सकेंगे। म्यूजियम में सिख इतिहास को दर्शाया गया है। श्री चमकौर साहिब में सिख इतिहास को दर्शाने वाले दास्तान-ए-शहादत को सोमवार 22 नवंबर से आम सैलानियों के लिए खोल दिया गया। गौर हो कि राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर दास्तान-ए-शहादत का उद्घाटन किया था।
Dastan E Shahdat Opens For Public In Chamkaur Sahib