April 20, 2024 16:22:12

सराभा नगर में घरेलू कलह के चलते महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर किया पति का कत्ल

Jun10,2020 | Enews Team | Ludhiana

शहर के पॉश इलाके सराभा नगर में घरेलू कलह के चलते एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान करीब 72 साल के श्यामा सिंह के रूप में हुई है, जो रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपियों को काबू कर लिया। मृतक के छोटे भाई सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपी बेटा नशा करने का आदी था, जिसके चलते घर में झगड़ा भी रहता था। जिसने वारदात के बाद रिश्तेदारों को फोन करके सूचना दी कि उसने अपने पिता का कत्ल कर दिया है। जिनसे खबर मिलने के बाद उन्होंने सूचना पुलिस को दी और जब घर के दरवाजे तोड़े गए तो अंदर श्यामा सिंह का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। उन्होंने बताया कि श्यामा सिंह के घर में हमेशा झगड़ा रहता था। मौके पर मौजूद एडीसीपी गुरप्रीत कौर पुरेवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी मां-बेटे को काबू कर लिया गया है।

Woman Killed Husband Along With Her Son Due To Domestic Strife In Sarabha Nagar




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


Sahi Soch Sahi Khabar

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023