ई न्यूज पंजाब, लुधियाना शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट ने कोरोना वायरस की महामारी के प्रकोप से बचाव के उपायों को अपनाते हुए शहीद-ए-आजम भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव का शहीदी दिवस सादगी के साथ नौघरा स्थित शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर मनाया। ट्रस्ट के अध्यक्ष व शहीद सुखदेव थापर के वंशज अशोकथापर व महामंत्री संदीप थापर गोरा ने पारिवारिक सदस्यों सहित शहीद सुखदेव की प्रतिमा को दूध-दहीं से स्नान करवा आरती उतार उनके चरणों की धूल को माथे पर लगाकर खुद को धन्य किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व पार्षद अनिल पारती ने भी शहीद सुखदेव की प्रतिमा को नमन किया। शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक थापर ने शहीदी दिवस पर सादगी के साथ आयोजित आरती की जानकारी देते हुए कहा कि ट्रस्ट ने कोरोना वायरस के प्रकोरप के चलते एतिहात के तौर पर हवन यज्ञ व मशाल मार्च के कार्यक्रम को रद्द करके शहीद सुखदेव थापर को पारिवारिक सदस्यों सहित नमन किया है।