April 20, 2024 01:20:41

इंडस्ट्री पर Ngt का एक्शन, पंजाब की 85 आद्योगिक यूनिट बंद करने के ऑर्डर, 4453 को कारण बताओं नोटिस किया जारी

Feb12,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली इंडस्ट्रियल यूनिट पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की और से एक्शन लिया जा रहा है। जिसके चलते लुधियाना व पंजाब की कुल 85 इंडस्ट्रियल यूनिट बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह यूनिट हवा व पानी को प्रदूषित कर रहे थे। इसके अलावा 4453 औद्योगिक इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह एक्शन एनजीटी और केंद्रीय राज्य पर्यावरण विभाग की और से लिया गया है। इस संबंध में मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि पंजाब में 25 हजार 374 इकाइयां हैं। जिनमें से 22 हजार 468 अभी भी चल रही हैं। इसमें से 6 हजार 293 उद्योग पंजाब में पर्यावरण मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। इन्हें बार बार पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर बार-बार चेतावनी जारी की गई। इसके बावजूद पंजाब में 28 प्रतिशत चालू औद्योगिक इकाइयां पर्यावरण मानकों का पालन नहीं कर रही। जिसके चलते से एक्शन लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनजीटी ने केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। लेकिन किसी पर एफआईआर नहीं की है।

Ngt Action On Industry Order To Close 85 Industrial Units Of Punjab Show Cause Notice Issued To 4453




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


Sahi Soch Sahi Khabar

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023