April 20, 2024 14:10:48

Big News- टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री का एक सड़क हादसे में निधन

Sep4,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का एक सड़क हादसे में निधन हो गया। मुंबई के पास पालघर में यह सड़क हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (54) की रविवार को पालघर के चरोटी में एक सड़क हादसे में मौत हो गई, जब वह अपनी मर्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। हादसे में घायल दो अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पालघर एसपी के मुताबिक कार डिवाइडर से टकरा गयी। पालघर पुलिस अधिकारी के मुताबिक कार में 4 लोग मौजूद थे, 2 की मौके पर ही मौत हो गई और 2 को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रविवार दोपहर तीन बजे के करीब हुआ जब मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। घटना सूर्या नदी पर बने पुल की है। कार के ड्राइवर समेत उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठाणे के डीसीपी बाला साहेब पाटिल ने बताया कि यह एक सामान्य सड़क हादसा ही नजर आ रहा है। उनकी कार डिवाइडर से टकराई थी। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। मिस्त्री के साथ कार में मौजूद एक और व्यक्ति की मौत हुई है। बालासाहेब पाटिल ने बताया कि मिस्त्री जिस कार में सवार थे, उसका नंबर MH-47-AB-6705 है। साइरस मिस्त्री के साथ इस कार में जहांगीर दिनशॉ पंडोल, अनाहिता पंडोल, डेरियस पंडोल सवार थे। इनमें से साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोल का निधन हो गया है। साइरस मिस्त्री 2012 में बने टाटा संस के चेयरमैन बने थे।

Tata Sons Ex Chairman Cyrus Mistry Death In Road Accident




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


Sahi Soch Sahi Khabar

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023