लुधियाना के जनकपुरी की गली नंबर जीरो में सिलेंडर फटने से दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जानकारी मुताबिक ये दोनों युवक जतिंदर पाल सिंह (25) व अरुण कुमार (18) जनकपुरी गली नंबर जीरो में बडे़ गैस सिलेंडर से छोटा सिलेंडर भर रहे थे और इसी दौरान एक सिलेंडर मौके पर ही फट गया। इस हादसे में अरुण गंभीर रुप से घायल हुआ है और उसके शरीर कईं जगहों से लहूलूहान हो गया और मांस के चिथडे़ भी उड़ गए। जानकारी मुताबिक ये दोनों युवक किसी कंपनी में लगे थे, जहां ये सिलेंडर भरने का काम करते थे।
Two Young Men Were Seriously Injured When The Cylinder Exploded