April 20, 2024 00:40:06

सीनियर कांग्रेसी नेता अमरजीत सिंह टिक्का, सुखविंदर बिंद्रा भाजपा में शामिल

Feb7,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए अमरजीत सिंह टिक्का (चेयरमैन पंजाब इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड) और सुखविंदर सिंह बिंद्रा (चेयरमैन पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड) ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइंन कर ली। इसके साथ साथ विधानसभा 2017 में कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ने वाली महिला व यूथ कांग्रेस के नेशनल सेक्रेटरी दमन बाजवा भी भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में आज का बड़ा नाम है।  उनकी ये ज्वाइनिंग चंडीगढ़ में भाजपा के पंजाब प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत की अगुवाई में की गई। इस अवसर पर लुधियाना वेस्ट हल्के से भाजपा के उम्मीदवार एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू भी मौजूद थे। बड़ी बात है कि इन दोनों में टिक्का कांग्रेस के सीनियर नेता थे और वहीं सुखविंदर सिंह बिंद्रा यूथ नेता थे, जो कि लुधियाना की राजनीति में बेहद सक्रिय भी रहे हैं। गौर हो कि टिक्का ने दो दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और कल भी पंजाब कांग्रेस की ओर से सीएम फेस की कमान चरणजीत सिंह चन्नी को दिए जाने की भी कडे़ शब्दों में निंदा करते हुए चन्नी को रेता चोरी का सरगना बताया था। इन दोनों नेताओं की भाजपा में ज्वाइनिंग कांग्रेस वेस्ट से उम्मीदवार व मौजूदा कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू के लिए भी बड़ा झटका है और उनके साथ इन नेताओं की नाराजगी भी अब जगजाहिर हो गई है। इसके अलावा भाजपा में शामिल होने वालों में निशान सिंह टोनी नगर कौंसिल सुनाम के प्रधान, बब्बू भुल्लर सुनाम यूथ कांग्रेस प्रधान, परमिंदर सिंह,  हिम्मत सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह, अश्वनी सिंगला, गग्गी बाजवा शामिल हैं।  

Senior Congress Leaders Amarjit Singh Tikka Sukhwinder Bindra Join Bjp




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

कॉलेज रोड पर पुलिस ने पकड़ा हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं काबू

लुधियाना के यलो चिल्ली होटल के कमरा नंबर 206 में छापामारी, जुआ खेलते मालिक सहित

डीएमसी की नई मैनेजमेंट ने जारी किया फरमान, 1 जनवरी से डाक्टर घर पर नहीं कर सकेंग

About Us


Sahi Soch Sahi Khabar

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023