लुधियाना. हैबोवाल कलां दुर्गा स्थित श्री शक्तेश्वर महादेव आश्रम से ठाकुर जी-तुलसी विवाह के उपलक्ष्य में महंत बाबा श्री शक्ति गिरि जी महाराज के आशीर्वाद से सोमवार को निकाली गई। इसका आयोजन श्री राधा कृष्ण सेवा संघ ने किया। इस दौरान स्वामी अध्यात्मानंद महाराज विशेष तौर पर भक्तों को आशीर्वाद देने पहुंचे। शोभायात्रा का उद्घाटन पंजाब भाजपा के प्रवक्ता अनिल सरीन, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंघल, कांतेंदु शर्मा, आप नेता मदन लाल बग्गा, राजीव टंडन, अतुल कपूर ने किया। पं. ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि शोभायात्रा मंदिर से निकलकर दुर्गापुरी की विभिन्न गलियों, जस्सियां रोड, हैबोवाल मेन बाजार से होती हुई 22 फुटी रोड से वापस मंदिर पहुंची। विभिन्ना झांकियां दर्शनीय रहीं। इस दौरान जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर ठाकुर जी का स्वागत किया। इस दौरान शोभायात्रा मार्ग में लंगर की व्यवस्था भी की गई। मंगलवार को मंदिर में तुलसी-ठाकुर जी विवाह संपन्न करवाया जाएगा। इस दौरान ठाकुर जी का श्रृंगार श्री हरिदर्शन जोशी के निवास स्थान और तुलसी जी का श्रृंगार और विवाह रमेश शर्मा लड्डू के घर किया जाएगा। इस मौके पर अमृत लाल गर्ग, हरिदर्शन, जोशी, कपिल शर्मा, अश्विनी शर्मा, पं. ओम प्रकाश शुक्ला, पं. प्रमोद तिवारी, पं. गोपी, बंटी वशिष्ठ, मुकेश मदान, टोनी गोयला, राजेंद्र प्रकाश पिंकी, आरके गुप्ता, डॉ. प्रमोद शर्मा भी मौजूद रहे।
Thakur Tusli Vivah Celebration Begins At Ludhiana