लुधियाना में आज हैबोवाल से एक लड़की कोरोना पाजिटिव पाई गई है। बताया जाता है कि इस 17 साल की लड़की को टीबी की शिकायत थी और वे कल दवाई लेने सिविल अस्पताल गई थी, जहां उसमें खांसी जुखाम के लक्ष्ण देख उसका कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जो आज पाजिटिव आ गया। बताया जाता है कि उसके परिवार में माता पिता के अलावा चाचा, चाची व दो भाई हैं और इन्हें भी सिविल अस्पताल में आईसोलेट कर दिया गया। इसके साथ साथ सेहत विभाग हैबोवाल में इनके घर के आसपास पडोसियों की भी पड़ताल में जुट गया है। इसके अलावा आज लुधियना में दो आरपीएफ के जवान भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं और ये दोनों जवान दिल्ली से संबंधित हैं। इसके अलावा लुधियाना में आज दो कोरोना से मौते भी हुई हैं। जिनमें एक व्यक्ति की मौत से जम्मू से संबंधित है कि मौत डीएमसी अस्पताल में हुई और दूसरा व्यक्ति गुरजंट सिंह (53) जो जगराओं का रहने वाला था, उसकी मौत सिविल अस्पताल में हुई है। गुरजंट सिंह नांदेड साहिब के दूसरे जत्थे में आया था। बताया जाता है कि गुरजंट सिंह एकदम अच्छी स्थिति में था और आज सुबह उसने चाय भी पी थी, लेकिन एकाएक इसके बाद उसकी अचानक तबियत खराब हो गई है व कुछ ही देर में उसका निधन हो गया।
Three Corona Case Came In Ludhiana One Relates To Haibowal