ई न्यूज पंजाब, लुधियाना भ्रष्टाचारी जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ व्यापार बचाओ मोर्चा (बीबीएम) के सदस्यों ने कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों को अनुराग ठाकुर ने एक सप्ताह के भीतर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नई दिल्ली में अनुराग ठाकुर और सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात करने वाले व्यपार बचाओ मोर्चा (बीबीएम) के प्रतिनिधिमंडल में गुरदीप सिंह गोशा, विनीत हांडा, विनोद जैन नवीन जैन, लकी शर्मा, गोपी भंडारी, नवल जैन, सुनील टंगरी, राजिंदर सिंह तारा,राजीव शर्मा, पवन मल्होत्रा शामिल थे। व्यापारियों ने इस दौरान अनुराग ठाकुर और सुखबीर सिंह बादल को जीएसटी अधिकारियों की भ्रष्ट प्रथाओं के बारे में सूचित किया है। उन्होंने बताया कि सबूतों के साथ पुलिस को शिकायत देने के बावजूद इस संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं की गई । व्यापारियों ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने आश्वासन दिया है कि कोई भी अधिकारी व्यापारियों को परेशान नहीं करेगा। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी हमेशा व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ खड़ी है और भ्रष्ट अधिकारियों को व्यापारियों को परेशान करने की अनुमति नहीं देते हैं।
Ludhiana-businessman-meet-anurag-thakur